छात्र पर थी चपरासी की गंदी नजर, पिस्टल के बट से हमला, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर जिले में एक 15 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. छात्र के परिजनों ने स्कूल के चपरासी पर गलत नीयत रखने और मारपीट का आरोप लगाया है. मामला पुलिस और शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है, और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

क्राइम न्यूज: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित मॉडल उच्च विद्यालय, बथुआ बुजुर्ग में 10वीं कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट और शारीरिक शोषण के आरोप का मामला सामने आया है. छात्र के परिजनों ने विद्यालय के एक परिचारी और कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग से की गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

शारीरिक शोषण और मारपीट के आरोप

अस्पताल में दर्ज फर्द बयान और जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए आवेदन के अनुसार, छात्र के परिजनों का आरोप है कि विद्यालय का चपरासी छात्र को गलत नीयत से अपने कमरे में बुलाता था. आरोप है कि छात्र द्वारा इसका विरोध करने के बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगा.

परिजनों का यह भी आरोप है कि 30 जुलाई 2026 को परिचारी ने छात्र के साथ जातिसूचक गालियां दीं और बाद में कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर विद्यालय परिसर में उसके साथ मारपीट कराई.

छात्र गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

परिजनों के मुताबिक मारपीट के दौरान छात्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. परिजनों का दावा है कि घटना विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है.

पुलिस और प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित छात्र की मां ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति और एससी/एसटी आयोग को लिखित आवेदन देकर आरोपी परिचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की भी मांग की गई है. साथ ही एक शिक्षक पर घटना छिपाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है.

डीईओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मामला गंभीर है. शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

नोट: इस खबर में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के आवेदन और शिकायत पर आधारित हैं. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्ष का विस्तृत पक्ष सामने आना शेष है.

यह भी पढे़ं: समस्तीपुर: मिथिला नव वर्ष 1434 का शुभारंभ, विद्यापति कर्मभूमि में हुआ भव्य रुद्राभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >