पूजा के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़

हसनपुर : चैत्र नवरात्र व रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना रहा.

हसनपुर : चैत्र नवरात्र व रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना रहा. जगह-जगह बजरंगबली का ध्वजारोहण के साथ कीर्तन-भजन कार्यक्रम के आयोजन से इलाका गुंजायमान हो रहा था. बता दें कि प्रखंड के देवड़ा, शासन, बाजार के रजवा रोड, गंगासागर पोखर के पुल के सभी आदि जगहों पर हो रहे चैत्र नवरात्र में बुधवार को भी माता के मंदिरों में महिलाओं ने खोइंछा भरने मंदिर पहुंची. परिसर में भीड़ में लोगों को कठिनाई न हो इसके लिए स्थानीय मंदिर कमेटी के सदस्य सहयोग कर रहे थे. चिलचिलाती धूप के बाद बावजूद भक्तों का मंदिर जाने का उत्साह कम नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >