Samastipur News:हसनपुर के समूहकर्मी से अपराधियों ने की लूटपाट

थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है.

Samastipur News:सिंघिया : थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट-भगोत बांध पर अपराधियों ने एक समूह लोन कर्मी को अपना निशाना बनाते हुए उनसे बाइक, मोबाइल और बैग लूट लिये. पीड़ित की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के नकुनी पंचायत स्थित रहटी गांव निवासी मकेश्वर यादव के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है. गुलशन शिवाजीनगर प्रखंड में समूह लोन का कार्य करते हैं. रोज की तरह अपना काम समाप्त कर वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान राजघाट और भगोत के बीच सुनसान बांध पर अपराधियों ने उसे रोक लिया. अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की. डरा-धमकाकर उनकी बाइक, मोबाइल और बैग छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में आवेदन मिला है. मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि जहां यह घटना घटी है वह सिंघिया, कुशेश्वरस्थान, हसनपुर और बिथान इन चार थानों का सुनसान बॉर्डर एरिया है. सुनसान रास्ता होने के कारण अपराधी अक्सर ऐसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. पुलिस की विशेष टीमें गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लूटा गया सामान बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >