पिकअप वैन लूट मामले में बदमाश गिरफ्तार

मोहिउद्दीननगर : पुलिस ने कल्याणपुर बस्ती से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिकअप वैन लूट मामले को लेकर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.

मोहिउद्दीननगर : पुलिस ने कल्याणपुर बस्ती से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिकअप वैन लूट मामले को लेकर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान बेगूसराय जिले के दादपुर तोआई गांव के शंकर चौधरी के रूप में की गई है. जानकारी शनिवार को थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि राजघाट पुल से 8 अप्रैल की शाम रामगामा के छोटू साह के पिकअप वैन को अज्ञात अपराधियों ने लूट ली थी. इसे लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी. 12 अप्रैल को लूटी गई पिकअप वैन मदुदाबाद बाजार से सटे पूरब कल्याणपुर बस्ती में सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद की गई थी. लुटेरों ने वाहन का साक्ष्य छुपाने के लिए झारखंड का नंबर प्लेट लगा दिया था. पुलिस ने वाहन का चेसिस नंबर मिलान करने के बाद यह स्पष्ट किया था कि साक्ष्य छिपाने की नियत से लुटेरों ने पिकअप वैन के असली नंबर को बदल दिया था. पूछताछ के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >