Samastipur News:बाल उत्सव में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

पीसी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव के अवसर पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. प्रथम लीग मैच सातवीं व आठवीं कक्षा के बीच किया गया.

Samastipur News:हसनपुर : पीसी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव के अवसर पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. प्रथम लीग मैच सातवीं व आठवीं कक्षा के बीच किया गया. निर्धारित 12 ओवर में सातवीं कक्षा की टीम ने 64 रन बनाया. जिसके जवाब में आठवीं की पूरी टीम 58 रन पर ही आउट हो गई. इस मैच में सातवीं कक्षा की टीम ने 6 रनों से विजय हुई. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकुश कुमार को दिया गया. दूसरे लीग मुकाबले नवमी तथा दसवीं कक्षा के बीच हुआ. सर्वप्रथम दशमी कक्षा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 134 रन 12 ओवर में बना दिया. इसके जवाब में कक्षा नवमी की टीम 68 रन पर ही आउट हो गई. इस लीग मुकाबले में निरंजन कुमार ने सर्वाधिक 48 रन व दो विकेट लिये. उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. फाइनल का मुकाबला कक्षा सातवीं और दसवीं के बीच सोमवार को किया जायेगा.सफल छात्रों को विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय, दयाशंकर साहू, चंद्रशेखर झा, चंदन कुमार चौधरी, योगानंद मिश्रा, उदय चंद्र मिश्रा, नीरज कुमार चौधरी, अभिभावक गौतम कुमार मिश्रा, पूजा कुमारी, राहुल कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर छात्र विनायक कुमार, निरंजन कुमार, शोभित कुमार, मयंक चौहान, आयुष चौहान, ऋतुराज, अंकित कुमार, राहुल कुमार, हर्ष, अंकित कुमार, यशराज, आनंद कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, रोशन कुमार को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >