घर के छत से पंखे से झूलता दंपती की लाश बरामद

थाना क्षेत्र की बरहेता पंचायत के वार्ड 2 कमरगामा गांव में मंगलवार की दोपहर एक साथ दंपती ने अपने घर के छत वाले रुम में सिलिंग फैन में साड़ी से गले में फंदा लगाकर कर आत्म हत्या कर ली.

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र की बरहेता पंचायत के वार्ड 2 कमरगामा गांव में मंगलवार की दोपहर एक साथ दंपती ने अपने घर के छत वाले रुम में सिलिंग फैन में साड़ी से गले में फंदा लगाकर कर आत्म हत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार कमरगामा गांव निवासी लालबाबू दास के पुत्र सुमित कुमार व पत्नी प्रीति कुमारी एक साथ अपने बैडरूम में पलंग पर कुर्सी रखकर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गये. इसके कारण एक साथ दोनों की मौत हो गई. जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त उसके घर के सभी सदस्य बाहर थे. मृतक सुमित के पिता मजदूरी करने गये थे. मां घास काटने के लिए खेत गई हुई थी. इसी दौरान दोनों ने इस खौफनाक कदम उठा लिया. मृत प्रीति कुमारी के पिता दरभंगा जिले के पतौर थाना क्षेत्र के सिरदील पुर गांव निवासी सुखदेव दास का बताना है कि दोनों की विवाह बीते 11 मार्च को की थी. दोनों के बीच आपसी विवाद होते रहता था. इसी दौरान मंगलवार की दोपहर मौत की सूचना मिली. जिसके बाद सभी वह पहुंचे थे. जब तक लोग देखने पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी थी. इस की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नितिश चन्द्र धारिया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. मृत प्रीति के पिता सुखदेव साह ने पुलिस को आवेदन देते हुए न्यायसंगत कार्रवाई करने की बात कही है. इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >