Samastipur News:पावर हाउस पर पहुंच कर उपभोक्ताओं ने जताया विरोध

प्रखंड के हसनपुर पंचायत के वार्ड 2 गोसाईमठ के कई लाभुक विद्युत उप केंद्र पर पहुंच विभिन्न समस्याओं को लेकर गुस्सा जताया.

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के हसनपुर पंचायत के वार्ड 2 गोसाईमठ के कई लाभुक विद्युत उप केंद्र पर पहुंच विभिन्न समस्याओं को लेकर गुस्सा जताया. उपभोक्ताओं का कहना था कि विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद उन लोगों के समस्या का समाधान नहीं हो पाता है. मौजूद लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की. आरोप था कि सिंगल फेज होने के कारण कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है. अक्सर लोग वोल्टेज के कारण बिजली कट जाती है. खराबी होने पर विद्युत मिस्त्री को बुलाने पर बार-बार ठीक करने के लिए रुपये मांगे जाते हैं. इस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई. मौके पर राजपति देवी, रिंकू देवी, देवकी देवी, गुड्डू पासवान, संजू देवी, हीरा पासवान, कारी देवी, शिवा देवी, रामस्वार्थ पासवान, शंकर चौधरी, सरिता देवी, तारा देवी, बेजनी देवी, चंद्र प्रकाश देवी, ममता देवी, रिपन महतो आदि थे. इस बाबत पूछे जाने पर विभाग के कनीय अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि लोगों ने समस्याओं से सम्बंधित आवेदन दिया है. जल्द ही इसका समाधान करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >