Samastipur News:सम्मेलन में चुने गये कमेटी के पदधारक

बिहार राज्य किसान सभा की अंचल किसान कौंसिल का सातवें सम्मेलन बम्बइया हरलाल में हुआ.

Samastipur News:दलसिंहसराय : बिहार राज्य किसान सभा की अंचल किसान कौंसिल का सातवें सम्मेलन बम्बइया हरलाल में हुआ. जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने झंडोतोलन कर श्रद्धांजलि दी. उद्घाटन करते हुए विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने किसान सभा के संविधान कार्यक्रम पर प्रकाश डाला. जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील, रामसेवक राय, उपेन्द्र राय, विधानचंद्र, नीलम देवी, महेंद्र सिंह, रामनरेश दास, गणेश राय, अखिलेश राय ने नीतीश-मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया. मौके पर रामसेवक राय ने विगत तीन वर्षों का रिपोर्ट पेश किया. 6 प्रतिनिधियों के सुझाव के साथ सर्वसम्मति से पास किया. वहीं 16 सदस्यीय नई कमेटी बनाई गई. जिसमें सचिव रामसेवक राय, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष हरेराम सिंह, उपाध्यक्ष विधान चंद्र व जनकलाल महतो, संयुक्त सचिव राम नारायण सिंह व अरविंद राय चुने गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >