Samastipur News:विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने नवाचार की दिखायी झलक

स्थानीय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की.

Samastipur News: दलसिंहसराय : स्थानीय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की. इसमें विज्ञान से संबंधित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किये गये. जिसे देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की. बच्चों में विज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि देखकर प्रसन्न हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने फीता काटकर किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य तन्मय चक्रवर्ती, विज्ञान शिक्षक मणिशंकर सहाय, वरीय शिक्षक चन्दन कुमार ठाकुर, गणेश कुमार झा, नजम रिजवी, ऋषिकेश कुमार, नितेश कुमार, प्रवीण कुमार, अभय मोहन, शिक्षिका सुषमा कुमारी, रूपम कुमारी, प्राची कुमारी आदि उपस्थित थे. इन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके मुख्य आकर्षण वायरलेस स्मार्ट ऑपरेशन स्विच, स्वचलित सिंचाई तंत्र कोडिंग आधारित, आपदा सूचक एवं प्रबंधन तंत्र जैसे नवाचारी मॉडल रहे. प्रदर्शन आस्था कुमारी (कक्षा-7), हिमांशु कश्यप (कक्षा-9), स्तुति कुमारी (कक्षा-8) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया. जिनकी प्रस्तुति विशेष रूप से सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >