Samastipur News:आवासीय शिवांश विद्यालय के बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूकता

कतंत्र के इस महापर्व में हर वर्ग के लोगों को बढ़चढ़ कर का हिस्सा लेना चाहिए. अपने चहेते उम्मीदवार के लिये मतदान कर इस पर्व को सफल बनाने की जिम्मेवारी हम सब की है.

Samastipur News:मोरवा : लोकतंत्र के इस महापर्व में हर वर्ग के लोगों को बढ़चढ़ कर का हिस्सा लेना चाहिए. अपने चहेते उम्मीदवार के लिये मतदान कर इस पर्व को सफल बनाने की जिम्मेवारी हम सब की है. शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है. सब लोग मिलकर मतदान को सफल बनायें. यह बात कही चकलालशाही चौक स्थित आवासीय शिवांश विद्यालय के निदेशक गणेश प्रसाद यादव ने. विद्यालय से बुधवार को बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की. लोगों से बड़े पैमाने पर मतदान में भाग लेने की अपील की. मौके पर बच्चों ने पहले मतदान-फिर जलपान-फिर कर कोई काम जैसे नारे लगा कर लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया. मौके पर अजय कुमार, मनीष कुमार निराला, डोली कुमारी, राजू पटेल, विश्वजीत कुमार, सूरज पटेल, विवेक कुमार, न्यूसा, राज पल्लवी, दीपिका, अयांश, दिव्यांशु, अनमोल, मनश्री, आर्यन, ऋतुराज, कमलकांत, शिवम, आशुतोष, सुनील, विकास, अंकुश, विशाल समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >