बाइक की ठोकर से बच्चे की गयी जान

समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित वरुणा-घटहो मुख्य पथ पर गांगमोहन पुल के पास गुरुवार की देर शाम बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत हो गयी़

समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित वरुणा-घटहो मुख्य पथ पर गांगमोहन पुल के पास गुरुवार की देर शाम बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत हो गयी़ मृतक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बलभद्रपुर महिषी निवासी बिरजे सहनी के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है़ घटना के बाद बाइक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. बच्चा गुरुवार की दर शाम अन्य ग्रामीण बच्चों के साथ सड़क पर टहल रहा था. इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया, जिससे बच्चे की जान चली गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >