हाइवा ट्रक में आग लगने से मची अफरातफरी

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड सिरसिया में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी मिला अलकतरा से भरी हाइवा ट्रक में अचानक आग लग गयी.

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड सिरसिया में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी मिला अलकतरा से भरी हाइवा ट्रक में अचानक आग लग गयी. चालक और खलासी कूद कर जान बचाने सफल हुए. स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि द्वारा जिला अग्नि शामक एवं अंचलाधिकारी को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गये. सूचना मिलते ही ताजपुर अग्निशामक गाड़ी अंचलाधिकारी आरती कुमारी, आरओ सुमित कुमार एवं बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर ताजपुर के छोटी अग्नि शामक गाड़ी से आग पर काबू नहीं होते देख जिला से बड़ी गाड़ी बुलायी. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. ट्रक का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >