samastipur news:मंगलसूत्र व नकदी छीनी, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को दबोचा

थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. जिसमें अपराधियों ने हथियार के बल पर एक महिला से मंगलसूत्र और नगदी छीन ली

samastipur news:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. जिसमें अपराधियों ने हथियार के बल पर एक महिला से मंगलसूत्र और नगदी छीन ली. हालांकि, महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों की तत्परता से दो लुटेरों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा अपराधी सामान लेकर फरार होने में कामयाब रहा. केराई वार्ड संख्या चार निवासी सुनील कुमार सिंह की पत्नी नंदनी कुमारी ने इस संबंध में विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम करीब 6:00 बजे वह अपने मायके यमुनाटार से ससुराल केराई आ रही थीं. जमुनिया बरगद के पास काला रंग की पल्सर 200 सीसी मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया. हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने उनके गले से मंगलसूत्र और पर्स में रखे 3500 रुपये नकद छीन लिए. नंदनी कुमारी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया. मोटरसाइकिल चलाने वाला तीसरा व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गया. पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम सोनू कुमार (पिता मनोज महतो, ग्राम घटोत्तर) और विजय कुमार (पिता रामजी दास, ग्राम मिर्जापुर, दोनों थाना रोसड़ा बताया. ग्रामीणों की पूछताछ में दोनों पकड़े गए आरोपियों ने तीसरे फरार व्यक्ति का नाम गोविंद राय (पिता महेश राय, ग्राम मोहम्मदपुर सकरा, थाना विभूतिपुर बताया. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जेवरात और पैसा गोविंद राय ही लेकर फरार हो गया है. ग्रामीणों ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल और पकड़े गए दोनों लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. फरार गोविंद राय की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >