Samastipur News:एलआईसी कर्मी से बाइक समेत नकदी की लूट

हलई थाना क्षेत्र की डीहिया पुल पर बदमाशों ने एक बार फिर दुःसाहस का परिचय देते हुए एलआईसी कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की डीहिया पुल पर बदमाशों ने एक बार फिर दुःसाहस का परिचय देते हुए एलआईसी कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में एलआईसी कर्मी खनुआ निवासी सियाराम झा के बेटे मनीष कुमार झा एवं केशोनारायणपुर निवासी नागेश्वर महतो के बेटे धर्मेंद्र कुमार से बदमाशों ने मारपीट करते हुए बाइक, नगदी एवं मोबाइल लूट लिये. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि को ताजपुर कार्यालय से दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर केशोनारायणपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर डीहिया पुल के समीप गाड़ी को रुकवाया. गाड़ी के रुकते ही मारपीट शुरू कर दी. इसी क्रम में बाइक, पैसा एवं मोबाइल लूट लिये. इसकी जानकारी हलई पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान खुद उनके द्वारा शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >