समस्तीपुर: भैंस नहलाने के दौरान गड्ढे में डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत

समस्तीपुर के उजियारपुर में भैंस नहलाने गए 14 वर्षीय छात्र पवन की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. दादा के चीखने पर जुटे ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक छात्र की जान जा चुकी थी. इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है.

Samastipur Drowning Incident: समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी रितेश राय का 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. बताया गया है कि वह अपने दादा के साथ प्रतिदिन की तरह भैंस को नहलाने बगल के गांव ब्रहंडा स्थित चौर के गड्ढे में गया था. इसी दौरान भैंस को नहलाते हुए वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह बाहर निकल नहीं सका.

Samastipur News: दादा के चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीण

किशोर के गहरे पानी में जाने पर उसके दादा के चिल्लाने पर आसपास के लोग चौर की ओर दौड़े और किशोर को बचाने का प्रयास करने लगे. परंतु, जब तक लोग पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया था. मृतक नवमी कक्षा का छात्र बताया गया है.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद किशोर के स्वजनों की चीख-पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. मृतक किशोर वार्ड सदस्य उषा देवी के पति गौरी राय के रिश्ते में भतीजा था. घटना पर उप मुखिया राकेश कुमार दीपक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mahakant pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >