एक माह से लापता युवक का शव बोरवेल से बरामद, हत्या की आशंका, गांव में तनाव

समस्तीपुर में एक माह से लापता युवक ईशांत कुमार का शव बोरवेल से बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है.

Samastipur News: विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव से 10 जून से लापता युवक ईशांत कुमार का शव करीब एक माह बाद बुधवार को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती-लखनपुर चौर स्थित एक बोरवेल से बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से बोरवेल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ग्रीन एक्सप्रेस-वे का रूट बदलने के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन

शव मिलने से गांव में आक्रोश

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं बंगराहा गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना का शीघ्र खुलासा कर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है.

स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: पूसा कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की मक्का की दो नई हाईब्रिड किस्में

10 जून से था लापता

जानकारी के अनुसार, 10 जून को ईशांत कुमार को मोबाइल पर फोन कर घर से बुलाया गया था. इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया.

परिजनों के आवेदन पर विद्यापतिनगर थाना में अपहरण और गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान जिन युवकों पर संदेह जताया गया था, उनमें से एक युवक के परिजनों ने भी उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस जांच पर उठे सवाल

ईशांत का शव मिलने के बाद मामला अब अपहरण से हत्या में बदल गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शुरुआती स्तर पर प्रभावी कार्रवाई होती, तो संभवतः युवक की जान बचा जा सकती थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है. शव मिलने के बाद मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >