बोरी में बंद मिली 18 वर्षीय युवती की लाश, ऑनर किलिंग समेत कई एंगल पर जांच

समस्तीपुर के गोरगामा घाट के पास वाया नदी से बोरी में बंद एक युवती का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस घटना को ऑनर किलिंग समेत विभिन्न पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है, जबकि मृतका का परिवार फरार है.

Samastipur News: थाना क्षेत्र के गोरगामा घाट के पास वाया नदी से बोरी में बंद एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान मुकुंदपुर गांव निवासी लखन राय की 18 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

नदी में तैरता बोरा देख ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए नदी किनारे गए थे. इस दौरान उन्हें दुर्गंध महसूस हुई. आसपास तलाश करने पर नदी में एक बोरा तैरता दिखाई दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अंशु कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने नदी से बोरा निकालकर देखा तो उसमें सड़ी-गली अवस्था में युवती का शव मिला. इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर कॉलेज परिसर के परित्यक्त भवन से मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

पहचान के बाद घर पहुंची पुलिस, परिवार मिला फरार

मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान दीपा कुमारी के रूप में की. इसके बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची तो परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार मिले.

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या तीन-चार दिन पहले कहीं और की गई और बाद में शव को बोरे में बंद कर गोरगामा घाट के पास नदी में फेंक दिया गया.

ऑनर किलिंग समेत सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रारंभिक स्तर पर ऑनर किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि युवती ने आत्महत्या की थी और बाद में शव को नदी में फेंक दिया गया. हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: सरायरंजन में फर्जी शिक्षक बनाकर वेतन भुगतान की कोशिश, प्रधानाध्यापिका समेत दो पर एफआईआर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >