Samastipur News:तिरंगा यात्रा निकाल भाजपाइयों ने किया शौर्य को सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा पूसा के गंगापुर हॉस्पिटल चौक से निकाला गया.

Samastipur News: पूसा : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा पूसा के गंगापुर हॉस्पिटल चौक से निकाला गया. पूसा रोड स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पहुंचा. जहां लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विभिन्न मार्गों से होते हुए समारोह के आरंभिक स्थल पर सम्पन्न हुआ. मौके पर पूसा भाजपा मंडल उत्तरी मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, प्रमुख रविता तिवारी, रंजीत शर्मा, ध्रुव पाठक, देवेन्द्र व्यास, जयप्रकाश, राम पुकार महतो, सच्चिदानंद झा, श्रीराम सिंह, शुभम जयसवाल, आशीष कुमार रिक्की, राकेश कुमार मुन्ना, अशोक पासवान, संजय झा, केदार चौधरी, बजरंग अग्रवाल, सुभाषी कुमार, अतुल राज, धर्मनाथ चौधरी, संजय पांडेय, रमेंद्र स्वरूप उर्फ लल्लू, विमल कुमार गोलू, संजीव ठाकुर थे. हसनपुर : भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह सनी की अध्यक्षता में हुई. पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव ने देश में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि लोगों का विश्वास वर्तमान सरकार के कार्यों पर बढ़ा है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया. मौके पर सुभाष चंद्र यादव, जयराम सिंह सनी, मनोरंजन राय, ऋषिराज सिंह, मुखिया कन्हैया सिंह, सिकंदर यादव, श्याम सुंदर पासवान, निखिल मिश्रा, मुरली मिश्रा, सज्जन कर्ण, कुशेश्वर पासवान, नरेश चौहान, रामनाथ राय, रौशन झा, संतोष राय, संजय सिंह, मोहन, मुकेन्द्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >