Samastipur News:मुर्गियाचक में बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से बुधवार की सुबह पिस्तौल के बल पर गले से सोने का चैन और पॉकेट से पर्स लेकर फरार हो गया.

Samastipur News:ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक सीमेंट फैक्ट्री के समीप गौसपुर सरसौना मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से बुधवार की सुबह पिस्तौल के बल पर गले से सोने का चैन और पॉकेट से पर्स लेकर फरार हो गया. युवक द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन गोली मारने की बात कहने पर उसने बदमाश को जाने दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रहीमाबाद निवासी सोनू कुमार बाइक से सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित खेत में लगे फसल को देखने जा रहा था. इसी बीच हेलमेट पहने बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस घटना स्थल पर जा कर छानबीन कर रही है. ज्ञात हो कि पर्व का मौसम आते ही एक बार फिर बदमाशों ने अपनी सक्रियता बढा दी है. इसी सप्ताह दीपावली से धनतेरस है. इसमें बाजार में काफी भीड़ होती है. लोग खरीदारी के लिए घर से बाहर निकलते हैं. इसमें खासकर महिलाओं की संख्या अधिक होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों की सक्रियता से बाजार आने वाले लोगों में दहशत का माहौल कायम हो जायेगा. इसका सीधा असर स्थानीय बाजार के व्यवसायियों पर पड़ेगा. व्यवसाय कम होने से सरकार को भी राजस्व की क्षति होगी. इसलिए स्थानीय पुलिस को चाहिए कि प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से कड़ी चौकसी बरते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >