Samastipur News:विभूतिपुर में पिस्टल के बल पर बाइक सवार दंपति से लूटपाट

सवार दंपति के साथ तीन की संख्या में पहुंचे हथियार से लैस बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की घटना की घटना को अंजाम दिया.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के साखमोहन शहीद द्वार के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार दंपति के साथ तीन की संख्या में पहुंचे हथियार से लैस बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की घटना की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है. घटना के बारे में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के खदियाही निवासी सतेंद्र कुमार अपनी पत्नी रानी कुमारी के साथ बेगूसराय से घर आ रहे थे. इसी बीच साखमोहन शहीद गेट से करीब 100 मीटर आगे उनका पीछा करते हुए एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन की संख्या में हथियार से लैस बदमाशों ने बाइक रोकने को कहा. बाइक रोकते ही कनपटी में पिस्तौल सटाकर मोबाइल छीन लिया. साथ ही गले से सोने का चैन और पर्स में रखे 20 हजार के आसपास नगद भी लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गये. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकड़ा वार्ड 10 निवासी स्व. लालबाबू राय के पुत्र अमन कुमार ने मारपीट एवं छिनतई को लेकर थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि 20 सितंबर की संध्या घर का सामान खरीदने कल्याणपुर बाजार जा रहा था. तभी सरैया पुल के निकट दो ज्ञात एवं दो अज्ञात व्यक्ति रोक कर मोबाइल छीनने लगे. विरोध करने पर हाथ में रखे हथियार एवं लोहा के राॅड से मारपीट कर अधमरा कर दिया. गर्दन से हनुमानी चकती एवं साइकिल छीन ली. शोर करने पर राहगीरों ने ग्रामीण प्रतिनिधि को सूचना दी. तब जाकर जान बची. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस एक ज्ञात आरोपित को अपने साथ थाना ले गयी. ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीड़ित को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >