संतुलित आहार से पशुपालन व्यवसाय में लाभ : सिन्हा

बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट 2 के तहत मिथिला मिल्क यूनियन के सौजन्य से प्रखंड के खोकसाहा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि के तत्वावधान में दुग्ध उत्पादक किसानों का प्रशिक्षण सह जागरुकता शिविर गुरुवार को हुआ.

विभूतिपुर : बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट 2 के तहत मिथिला मिल्क यूनियन के सौजन्य से प्रखंड के खोकसाहा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि के तत्वावधान में दुग्ध उत्पादक किसानों का प्रशिक्षण सह जागरुकता शिविर गुरुवार को हुआ. अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शंभू महतो ने की. आगन्तुकों का स्वागत सचिव दिनेश कुमार दिनकर ने किया. मुख्य प्रशिक्षक कॉम्फेड पटना के डिप्टी मैनेजर अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि सन्तुलित आहार के उपयोग से पशुपालन व्यवसाय में दुग्ध उत्पादक किसानों को ज्यादा लाभ मिलता है. उन्होंने सहकारिता के सिंद्धांत, प्रबन्ध समिति के दायित्व, सहकारी समितियों के सदस्यों को मिलने वाले लाभ आदि बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कृषि व पशुपालन साथ-साथ करने से ही आर्थिक विकास होगा. उन्होंने पशुओं के रखरखाव, खानपान, दुग्ध का दुहान से दुकान तक कि सावधानी को लेकर किसानों को जागरूक किया. संचालन सुपरवाइजर हरेराम यादव ने किया. मौके पर दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा, वार्ड सदस्य दीपक कुमार, प्रेम कुमार, मनोज कुमार भारती, गंगा प्रसाद, कंचन कुमार, रामविलास महतो, सुनैना देवी, राज कुमारी देवी, मंजू देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >