Ujiarpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उजियारपुर प्रखंड में ई-रिक्शा की टक्कर से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.

Ujiarpur News: उजियारपुर प्रखंड की समस्तीपुर-उजियारपुर पथ स्थित बेलारी पंचायत के स्टेट बोरिंग के समीप शनिवार दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया तथा करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

मृत बच्ची की पहचान बेलारी वार्ड संख्या 8 निवासी दीपक साह की पांच वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साक्षी अपनी फूआ के साथ सड़क पार कर पोखर के भिंडा स्थित अपने घर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बच्ची की फूआ के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इस बीच ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बच्ची को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव रखकर किया सड़क जाम

बच्ची का शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उन्होंने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. वहीं कुछ ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बेलारी-जमुआरी पुल पर ठेला और लकड़ी लगाकर भी आवागमन बाधित कर दिया. इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

घटना की सूचना मिलने पर राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी और मुखिया संतोष कुमार झा ने प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद दारोगा राजनाथ राय, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार, सीओ अभिषेक आनंद, एसआई ममता साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. प्रखंड नाजिर धनंजय मिश्रा ने मृत बच्ची के परिजनों को ₹20,000 की सहायता राशि का चेक सौंपा. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >