Samastipur News:फाइलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक कर बचाव की दी जानकारी

प्रखंड के फुलहरा पंचायत के खवासटोल गांव में डीहवार स्थान परिसर में सागर जीविका महिला ग्राम संगठन के सदस्यों की बैठक आरती कुमारी की अध्यक्षता में हुई.

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के फुलहरा पंचायत के खवासटोल गांव में डीहवार स्थान परिसर में सागर जीविका महिला ग्राम संगठन के सदस्यों की बैठक आरती कुमारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने एवं इससे बचाव के बारे में बताया गया. पिरामल फाऊंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार शर्मा और डब्लूएचओ के सुरेंद्र प्रसाद ने फाइलेरिया के लक्षण, इससे बचाव के उपाय, फाइलेरिया मरीजों की विशेष देखभाल एवं एमएमडीपी किट के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हर साल फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत घर-घर जाकर दवा वितरित की जा रही है. बैठकों में स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया से पीड़ित लोग यूडीआइडी के माध्यम से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा कर सरकारी पेंशन योजना का लाभ दिलाने में मदद करने को कहा. सुरेंद्र प्रसाद ने फाइलेरिया को मच्छर जनित रोग बताते हुए इससे बचाव के लिए साल में एक बार दी जाने वाली दवा का सेवन करने की अपील की. मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, संजय सिन्हा, रितु कुमारी, फातमा, रीता कुमारी, रूपम कुमारी, नीतू कुमारी, शांति कुमारी और रेखा देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >