लड़की पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश, भाई व उसके सहयोगी आरोपित

थाना क्षेत्र के पुसहो ग्राम से सोमवार की देर शाम एक लड़की पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जख्मी लड़की का इलाज चल रहा है.

बिथान. थाना क्षेत्र के पुसहो ग्राम से सोमवार की देर शाम एक लड़की पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जख्मी लड़की का इलाज चल रहा है. लड़की ने अस्पताल में पुलिस को फर्दबयान दिया है. जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. लड़की का आरोप है कि उसके भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुसहो निवासी संजीत कुमार ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब उसकी बहन मूंग तोड़कर मां के साथ घर आ रही थी. इसी बीच सगी बहन पर गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की. लेकिन, संयोग ठीक था कि गोली लड़की की बायीं कनपटी को छूते हुए निकल गयी, जिसमें वह जख्मी हो गयी. बेहोशी की हालत में उसे पीएचसी बिथान लाया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद शोर मचाने पर सभी भाग खड़े हुए. पीएचसी में लड़की ने अपने फर्दबयान में अपने सगी भाई एवं उसके सहयोगियों को इसके लिए आरोपित किया है. लड़की के अनुसार उसका शादी भाई के साला के साथ तय हो गया था, जिसका उसका भाई विरोध कर रहा था. इसी खुन्नस में संजीत ने अपनी बहन को रास्ते से हटाने के लिए यह साचिश रची. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जवा लाल राम ने पीएचसी जाकर पीड़िता का बयान लिया. उन्होंने बताया कि दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है. दोषी किसी भी हालत में बख्शी नहीं जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >