पक्षियों के जलपात्र की व्यवस्था व पौधरोपण आयोजित

अनुमंडल कार्यालय परिसर में ग्रीन पटोरी क्लीन पटोरी अभियान के माध्यम से भाई रंधीर एवं नंदकिशोर कापर के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शाहपुर पटोरी : अनुमंडल कार्यालय परिसर में ग्रीन पटोरी क्लीन पटोरी अभियान के माध्यम से भाई रंधीर एवं नंदकिशोर कापर के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पक्षियों के लिए जल पात्र की व्यवस्था एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण करने की अधिक आवश्यकता है. उन्होंने पंछियों के जल पात्र की व्यवस्था होने पर प्रसन्नता जाहिर की. इस दौरान उन्होंने कबूतर उड़ा कर पौधरोपण किया. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामभवन चौधरी, राजीव मिश्रा, पर्यावरण सेवी वशिष्ठ राय वशिष्ठ, अखिलेश कुमार चुनचुन, रामचंद्र चौधरी, डीएन चौरसिया, अजय कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >