Aniruddhacharya: अनिरुद्धाचार्य ने नीतीश कुमार को बताया कैसे बने रहेंगे आजीवन मुख्यमंत्री, सिर्फ करना होगा ये काम

Aniruddhacharya: बिहार में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि बिहार में बाढ़ की विभीषिका को खत्म करने के लिए अगर सरकार बड़ी नदी को छोटी नदी से जोड़ती है तो प्रदेश में हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही से बचकर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है.

Aniruddhacharya: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बिहार के समस्तीपुर में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग की और कहा, ‘मैं लिखकर दूंगा कि मुख्यमंत्री की जब तक सांसें होंगी, तब तक नीतीश बाबू सदा के लिए मुख्यमंत्री हो जाएंगे. मुख्यमंत्री जी गाय को माता मानते हैं, ये अच्छी बात है. मुख्यमंत्री जी से कहिए कि जितने बूचड़खानों को लाइसेंस दे रखा है, सारे रद्द कर दें.’ बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का 5 से 11 अक्टूबर तक बिहार के समस्तीपुर में कार्यक्रम निर्धारित है. कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कथा कार्यक्रम में आने का न्योता देते हुए बड़ी मांग रखी.

वह आजीवन मुख्यमंत्री बने रहेंगे

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने विजय कुमार चौधरी से कहा कि अगर बिहार में नीतीश कुमार बूचड़खाने को बंद कर देते हैं और गौ माता को राज्यमाता का दर्जा देते हैं, तो वह आजीवन मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इस पर मंत्री ने कहा कि वह और उनकी सरकार गौ को माता मानती है. उन्होंने कहा कि वह उनका संदेश मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे.

बाढ़ को लेकर क्या बोले अनिरुद्धाचार्य

इसके अलावा बिहार में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि बिहार में बाढ़ की विभीषिका को खत्म करने के लिए अगर सरकार बड़ी नदी को छोटी नदी से जोड़ती है तो प्रदेश में हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही से बचकर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है. मंत्री विजय चौधरी ने इस पर कहा कि बिहार सरकार पिछले कई वर्षों से इस दिशा में काम कर रही है.

मंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार ने जल विभाग की जिम्मेदारी मुझे दी है. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि जो बाढ़ को लेकर आपने जो सुझाव दिया है, उसको लेकर हम पिछले 15 साल से काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज गंगा नदी के जल को हमने फल्गु नदी में पहुंचाने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Lightning: बिहार में वज्रपात ने मचाया कोहराम, युवक की गई जान, दो गाय भी मरी

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में इस कारण लोग हो रहे सबसे ज्यादा परेशान, कार्यालय का चक्कर काट रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >