Samastipur News:घर से नाराज होकर निकली लड़की गरीब रथ से रेस्क्यू

स्थानीय जंक्शन पर 12435 गरीब रथ से नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया. वह कोच संख्या जी 11 में सफर कर रही थी.

Samastipur News:समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर 12435 गरीब रथ से नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया. वह कोच संख्या जी 11 में सफर कर रही थी. लड़की को रेलवे सुरक्षा बल की महिला टीम ने पकड़ा. लड़की 12 वर्ष की है और दरभंगा की रहने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार वह घर से नाराज होकर सकरी से ट्रेन पकड़ लिया था. ऑन ड्यूटी टीटी की सूचना पर उप निरीक्षक पीके चौधरी के समक्ष महिला आरक्षी सुमन के सत्यापन के बाद समस्तीपुर पोस्ट पर लाया गया. चाइल्ड हेल्प लाइन समस्तीपुर के केस वर्कर आशा कुमारी को अग्रिम कार्रवाई हेतु स्टेशन उपाधीक्षक के सामने सुपुर्द किया गया. लड़की ने बताया कि मुझे नहीं मालूम कि कहां जाना है और मैं गरीब रथ में सवार हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >