आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने किया कमाल, सेल्फ स्टडी के दम पर 1st अटेंप्ट में बने BDO

समस्तीपुर के सौरव कुमार ने 25 की उम्र में BPSC परीक्षा पास कर BDO बने. आंगनबाड़ी सेविका के बेटे की सेल्फ स्टडी से सफलता की कहानी प्रेरणादायक है.

सक्सेस स्टोरी: समस्तीपुर के दलसिंहसराय प्रखंड के नगरगामा पंचायत के वार्ड संख्या-08 निवासी सौरव कुमार ने BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की है. 25 वर्ष की उम्र में उनका चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी BDO के पद पर हुआ है. साधारण परिवार से आने वाले सौरव ने सेल्फ स्टडी के दम पर पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की. उनकी कामयाबी की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल बन गया.

आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने हासिल की सफलता

सौरव कुमार के पिता दीप नारायण राम हैं, जबकि उनकी मां सुनीता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं. सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले सौरव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की.

BPSC में चयन की जानकारी सामने आने के बाद परिवार के साथ गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने सौरव की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

सेल्फ स्टडी से शुरू की BPSC की तैयारी

सौरव की प्रारंभिक शिक्षा विद्यापति +2 विद्यालय, मऊ वाजिदपुर उत्तर मिर्जापुर से हुई. उन्होंने वहीं से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने BPSC की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना.

बिना किसी लंबे कोचिंग अनुभव के उन्होंने खुद पढ़ाई करते हुए परीक्षा की तैयारी की. लगातार अध्ययन और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने का नतीजा रहा कि पहले ही प्रयास में उन्हें BDO पद के लिए सफलता मिल गई.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय

सौरव कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामीणों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया. उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है.

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से निरंतर अध्ययन करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की. सौरव के मुताबिक तैयारी के दौरान धैर्य बनाए रखना भी बेहद जरूरी है.

गांव के युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

सौरव की सफलता के बाद नगरगामा पंचायत में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य परिवार से निकलकर 25 वर्ष की उम्र में BDO पद हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है.

ग्रामीणों ने कहा कि सौरव की सफलता से गांव के दूसरे युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे. खास तौर पर सेल्फ स्टडी के जरिए पहले प्रयास में सफलता हासिल करने की उनकी कहानी युवाओं के बीच चर्चा में है.

यह भी पढे़ं:

3 बार प्रीलिम्स में फेल, चौथे बार में बनीं IAS अधिकारी, मुजफ्फरपुर की बिटिया ने रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >