Muffasil Police: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन वारंटियों समेत एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में फरार चल रही महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों की पहचान लगुनियां रघुकंठ गांव निवासी नथुनी राम, रामसेवक राम तथा अशर्फी राम के रूप में हुई है. तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था.
एससी-एसटी एक्ट की महिला अभियुक्त भी दबोची गई
पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर काजीचक मोहल्ला निवासी नीलम देवी को भी गिरफ्तार किया. वह एससी-एसटी कांड संख्या 518/24 में नामजद अभियुक्त थीं और लंबे समय से फरार चल रही थीं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया.
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का अभियान जारी
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें:
निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
