Samastipur News:परशुराम में छत से गिर कर युवक की मौत

हथौड़ी थाना क्षेत्र के परशुराम गांव में मकान के छत से गिरने के कारण युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया.

Samastipur News:शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के परशुराम गांव में मकान के छत से गिरने के कारण युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. परिजन उसे इलाज के लिये गये. जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते हथौड़ी थाने की पुलिस गांव पहुंच कर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. जानकारी के अनुसार परशुराम गांव निवासी 40 वर्षीय बिमलेश महतो शुक्रवार की रात अपने मकान के छत पर कुछ कार्य के लिए गया हुआ था. उसी दौरान अचानक नीचे गिर गया. परिजन स्थानीय निजी डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गया. जहां इलाज क्रम में मौत हो गई. लोगों ने बताया कि युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इधर, घटना के बाद शव गांव पहुंचते परिवार के लोग शव से लिपट कर फूट-फूट कर रो रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >