Samastipur News:मैजिक की ठोकर से साइकिल सवार किसान की मौत, दूसरा जख्मी

थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर रोड के पिपरपांती के पास अनियंत्रित मैजिक पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

Samastipur News:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर रोड के पिपरपांती के पास अनियंत्रित मैजिक पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. एक को घटना स्थल के पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं दूसरे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान मधेयपुर पश्चिम टोला निवासी स्व. जगदीश राय के पुत्र परमानंद राय (45) के रूप में की गई. निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की पहचान उसी गांव के वार्ड 11 निवासी स्व. सागर राय के पुत्र अनिल राय के रूप में की गई है. मृतक के भाई सुरेश राय ने बताया कि वह मंडी में सब्जी बेचने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. उनके साथ दूसरी साइकिल पर गांव के ही अनिल राय भी आगे चल रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक पिकअप ने परमानंद राय को ठोकर मारते हुए अनिल राय को भी ठोकर मार दिया. जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान परमानंद राय की मौत हो गई. जबकि अनिल राय उर्फ कारी राय निजी अस्पताल में इलाजरत हैं. घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मैजिक व उसके ड्राइवर को भी लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि मृतक को एक लड़का तीन लड़की है. सिर से पिता का साया उठ जाने से सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >