Samastipur : नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शोहदे ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

विभूतिपुर . थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शोहदे ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में पीड़िता के पीड़ित पिता ने कहा कि घटना के समय उसकी पुत्री घर से डेरा जा रही थी. रास्ते में आरोपी युवक ने पीड़िता को प्रलोभन देकर बगल के मकई खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी. घटना से आहत उसकी पुत्री रोते हुए घर लौटी, तो पूछने पर आरोपी का नाम व उसके द्वारा किये गये कुकृत्य को बताया. कुछ लोगों के द्वारा मामले को सामाजिक स्तर पर निबटाने का असफल प्रयास किया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर अनुसंधान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >