आपस में ही भिड़े गये प्रखंड के कर्मचारी

कल्याणपुर. इंदिरा आवास सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में आपस में भिड़ गये. बीडीओ एवं वरीय उपसमाहर्ता के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. घटना के संबंध सूत्रों की अगर मानंे तो वरीय उपसमाहर्ता मोना झा शुक्रवार को प्रखंड एवं अंचल के समीक्षा के दौरान फाइल को खंगाल रहे थे. जिसमें […]

कल्याणपुर. इंदिरा आवास सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में आपस में भिड़ गये. बीडीओ एवं वरीय उपसमाहर्ता के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. घटना के संबंध सूत्रों की अगर मानंे तो वरीय उपसमाहर्ता मोना झा शुक्रवार को प्रखंड एवं अंचल के समीक्षा के दौरान फाइल को खंगाल रहे थे. जिसमें इंदिरा आवास आदि की समीक्षा कर रही थी. इसी बीच इंदिरा आवास सहायकों में किसी बात को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर से अनबन हो गयी. इंदिरा आवास सहायक उतेजित हो गये. साथ ही सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच तीखी नोंक झोक हुई. मामले को लेकर वरीय उपसमाहर्ता के समक्ष बीडीओ से एक पक्ष ने अपनी बात रखी. जिसके बाद बीडीओ एवं उपसमाहर्ता के समक्ष बीच बचाव कर मामला शांत किया गया. पुन: दोनांे को बाहर निकलने के बाद पुन: नोकझोक शुरू हो जाने पर बीडीओ धनंजय कुमार ने गंभीरता से लेते हुये जमकर फटकार लगायी तब जाकर मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >