कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के लदौरा गांव में गुरुवार को बाइक से जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. मौके पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों से पिस्तौल छीनकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. साथ ही लाल रंग की ग्लैमर बाइक भी पुलिस ने घटनास्थल से जब्त किया है. युवकों की पहचान लदौरा ग्राम निवासी रामभरोस सिंह के पुत्र मनीष कुमार व दामाद के रूप में की गयी है. घटना के बावत मनीष कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही राम बहादुर सहनी का पुत्र सुनील सहनी ने लदौरा चौक पर उसे रोककर पैसे की मांग की. रुपये नहीं देने पर पिस्तौल के बट से मार कर जख्मी कर दिया़ आवेदन को आधार मानकर पुलिस ने पिस्तौल और बाइक जब्त कर घटना का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. ग्रामीण इस बात से सहमे हुए हैं कि अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ऐसे में किसी तरह की अप्रिय घटना हो सकती है़ हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के साथ आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. जल्द ही इसमें सफलता हासिल कर ली जायेगी. ग्रामीणों को भयभीत होने की कोई जरुरत नहीं है.
पिस्तौल के बट से मार कर बाइक सवार को किया जख्मी
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के लदौरा गांव में गुरुवार को बाइक से जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. मौके पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों से पिस्तौल छीनकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. साथ ही लाल रंग की ग्लैमर बाइक भी पुलिस ने घटनास्थल से जब्त किया है. […]
