Samastipur: फेक टिकटों को पकड़ने के लिए अब तक 4598 टिकट की जांच

सोनपुर रेल मंडल में दिसंबर में अब तक फेक टिकट को पकड़ने के लिए 4598 टिकट की जांच की गई है.

समस्तीपुर . सोनपुर रेल मंडल में दिसंबर में अब तक फेक टिकट को पकड़ने के लिए 4598 टिकट की जांच की गई है. एक से लेकर 15 दिसंबर तक 3362 टिकट की जांच की गई. जबकि 16 से 18 दिसंबर तक पूरे मंडल में टेम्पर्ड एवं फेक टिकटों की रोकथाम के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में बड़े स्टेशनों के स्क्वॉड, स्टैटिक टीमों, तथा सेक्शन-बेस्ड चेकिंग यूनिट्स ने समन्वित तरीके से व्यापक जांच की गई. कुल 1236 टिकट की जांच की गई. इसमें कोई मामला नहीं मिला. अभियान के नतीजे बताते हैं कि जांच अवधि में एक भी टेम्पर्ड या नकली टिकट की पुष्टि नहीं हुई. यह यात्रियों में सही टिकटिंग, पारदर्शिता और जागरूकता में आई बढ़ोतरी का स्पष्ट संकेत है. इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नकली, संशोधित या धोखाधड़ी वाले टिकटों का पता लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >