बाइक ने रिक्शा में ठोंका, तीन जख्मीताजपुर. प्रखंड के माधोपुर दिघरूआ में एक पागल कुत्ते ने किसानों के लगभग दो दर्जन गायों को काट लिया. इससे गांव के धीरेन्द्र कुमार राय, हेमन राय समेत पांच लोगों के गाय की मौत हो चुकी है. रामवरण राय, मोहन राय समेत आदि किसानों की दर्जनभर गाय जख्मी हो गयी है. सभी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. इनमें कई गायों की हालत चिंताजनक बतायी जाती है. किसानों के द्वारा पशु चिकित्सा पदाधिकारी से संपर्क किये जाने पर उन्होंने दवा उपलब्ध नहीं रहने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया. किसानों द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन देकर पशु चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही बीमार पशुओं की समुचित इलाज की व्यवस्था कराने व पशुओं की मौत से पीडि़त किसानों को आपदा राहत का लाभ दिलाने की मांग की है. इधर, थाना क्षेत्र के बालूमंडी पटना मार्ग में एक तेज गति बाइक ने एक रिक्शे में पीछे से ठोकर मार दिया. ठोकर इतनी जोरदार थी कि उक्त घटना में रिक्शा उलट जानेे से उस पर सवार रिक्शा चालक के साथ-साथ तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिये ताजपुर अस्पताल में भरती कराया गया. जख्मी लोगों में बंगरा थाना क्षेत्र के अवाबकरपुर गांव के रिक्शा चालक सिंघेश्वर दास तथा गद्दोपुर गांव के मो़ मुस्ताक एवं मो़ ऐजाज बताये गये. मो़ मुस्ताक को समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
कुत्ते के काटने से पांच गायों की मौत
बाइक ने रिक्शा में ठोंका, तीन जख्मीताजपुर. प्रखंड के माधोपुर दिघरूआ में एक पागल कुत्ते ने किसानों के लगभग दो दर्जन गायों को काट लिया. इससे गांव के धीरेन्द्र कुमार राय, हेमन राय समेत पांच लोगों के गाय की मौत हो चुकी है. रामवरण राय, मोहन राय समेत आदि किसानों की दर्जनभर गाय जख्मी हो […]
