फोटो संख्या : 17 वारिसनगर. प्रखंड के रायपुर पंचायत के चन्दौली गांव में नाबार्ड के डीडीएम शांतनु भट्टाचार्य ने औसेफा द्वारा गठित जेएलजी का निरीक्षण किया. इस क्रम में वे बटाईदार किसानों से भी रूबरू हुए. साथ ही अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में संयुक्त देयता समूह के सदस्यों को अपघात बीमा, फसल बीमा, भारत सरकार द्वारा ब्याज दर में छूट एवं जेएलजी के महत्व पर आवश्यक जानकारी दी. बाल-विवाह से होने वाले नुकसान पर भी प्रकाश डाला. बिहार ग्रामीण बैंक, वारिसनगर शाखा के प्रबंधक अजय कुमार ठाकुर ने जेएलजी सदस्यों को लिये गये ऋण को समय पर लेन-देन करने को कहा. साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर संस्था के सचिव ललित कुमार, परियोजना निदेशक देव कुमार, जितेंद्र प्रसाद राय, राज नारायण राय, संतोष कुमार, राहुल कुमार, देवशंकर राय, जानकी देवी, प्रमिला देवी, अनिता देवी आदि थे.
डीडीएम ने किया जेएलजी का निरीक्षण
फोटो संख्या : 17 वारिसनगर. प्रखंड के रायपुर पंचायत के चन्दौली गांव में नाबार्ड के डीडीएम शांतनु भट्टाचार्य ने औसेफा द्वारा गठित जेएलजी का निरीक्षण किया. इस क्रम में वे बटाईदार किसानों से भी रूबरू हुए. साथ ही अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में संयुक्त देयता समूह के सदस्यों को अपघात बीमा, फसल […]
