खेमस की बैठक में हुए कई निर्णय

समस्तीपुर. अखिल भारतीय ग्रामीण व अन्य खेत मजदूर सभा (खेमस) जिला कमेटी की बैठक माल गोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय ने की. संचालन जीवछ पासवान ने किया. पर्यवेक्षण शत्रुघ्न सहनी ने किया. इसमें पिछले कार्यों की समीक्षा की गयी. इसके बाद सदस्यता अभियान की रिपोर्टिंग व पार्टी का पंचायत […]

समस्तीपुर. अखिल भारतीय ग्रामीण व अन्य खेत मजदूर सभा (खेमस) जिला कमेटी की बैठक माल गोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय ने की. संचालन जीवछ पासवान ने किया. पर्यवेक्षण शत्रुघ्न सहनी ने किया. इसमें पिछले कार्यों की समीक्षा की गयी. इसके बाद सदस्यता अभियान की रिपोर्टिंग व पार्टी का पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं शहीद रामचंद्र राय का प्रथम पुण्य तिथि आगामी 11 मई को भाकपा माले जिला कार्यालय के निकट मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर समाहरणालय के सामने शिक्षक कर्मचारी महासंघ कार्यालय परिसर में अधिवेशन आयोजित करने की बात कही गयी. इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. मौके पर नौये लाल साह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, पांचू राम, दोरिक महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >