वारिसनगर. थाना क्षेत्र के कशोर गांव में कतिपय लोगों ने बकाया राशि मांगने पर दुकानदार व उनके परजिनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. इस आशय की एक प्राथमिकी उक्त गांव के विनोद साह ने शुक्र वार को थाने में दर्ज करायी है. इसमें तीन लोगों को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में इनका कहना है कि गांव के ही कुंदन कुमार, अभय कुमार सिंह व राजा सिंह बराबर उनके साथ गाली गलौज करते थे. इधर बीती रात्रि 11: 45 बजे तीनों आरोपित ने मिल कर उनकी दुकान सह आवास पर आकर गाली गलौज करने लगे. वहीं जब वो गेट खोलकर बाहर आये तो तीनों सिगरेट की मांग की. मेरे द्वारा पूर्व का बकाया मांगने पर तीनों ने लात घूसों से मारने लगे व चिल्लाने पर जब उनकी पत्नी व पुत्र पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही गोली मारने की धमकी देते हुए चले गये. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के लिए सअनि कुमार प्रमोद को मामला सौंप दिया है.
बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार व परजिनों को किया घायल
वारिसनगर. थाना क्षेत्र के कशोर गांव में कतिपय लोगों ने बकाया राशि मांगने पर दुकानदार व उनके परजिनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. इस आशय की एक प्राथमिकी उक्त गांव के विनोद साह ने शुक्र वार को थाने में दर्ज करायी है. इसमें तीन लोगों को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में इनका […]
