भूमि विवाद में चली गोली, दो जख्मीचिंताजनक स्थिति को दोनों को डॉक्टर ने भेजा पीएमसीएचप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव में गुरुवार की संध्या भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के जमकर फायरिंग हुई. इसमें संजय राय और ऋषिकांत राय नामक युवक घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिये पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया है कि दरबा निवासी संजय राय और ऋषिकांत राय के बीच किसी जमीन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था. गुरुवार को संजय राय उस विवादित भूमि पर मकान बना रहे थे. इसी क्रम में ऋषिकांत राय वहां पहुंचे और मकान बनाने से मना किया. इसी को लेकर दोनों बीच विवाद बढ गया और दोनों पक्ष की ओर से फायरिंग होने लगी. इसमें एक गोली संजय राय के बांये पांव में लगी वही दूसरी ओर ऋषिकांत राय के सीने में जा धंसी. दोनों को ग्रामीण अस्पताल लायें. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिये पटना भेजा गया. समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी है.
भूमि विवाद में चली गोली, दो जख्मी
भूमि विवाद में चली गोली, दो जख्मीचिंताजनक स्थिति को दोनों को डॉक्टर ने भेजा पीएमसीएचप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) हलई ओपी क्षेत्र के दरबा गांव में गुरुवार की संध्या भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के जमकर फायरिंग हुई. इसमें संजय राय और ऋषिकांत राय नामक युवक घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के […]
