डीजे साउंड पर थिरकने को ले हुई मारामारी

पूसा. दक्षिण हरपुर पंचायत स्थित भुस्कौल गांव में बीते रात डीजे गाने पर नाचने को लेकर उत्पन्न विवाद में दर्जनभर से अधिक बराती जख्मी हो गये. घटना के संबंध में लोग बताते हैं कि वैशाली जिला के जनदाहा से शिवनंदन झा के दरवाजे पर बरात आयी. दरवाजा लगाने के वक्त ही विवाद उत्पन्न हो गया. […]

पूसा. दक्षिण हरपुर पंचायत स्थित भुस्कौल गांव में बीते रात डीजे गाने पर नाचने को लेकर उत्पन्न विवाद में दर्जनभर से अधिक बराती जख्मी हो गये. घटना के संबंध में लोग बताते हैं कि वैशाली जिला के जनदाहा से शिवनंदन झा के दरवाजे पर बरात आयी. दरवाजा लगाने के वक्त ही विवाद उत्पन्न हो गया. जो देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. स्थिति को भांपते हुए लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया. शादी तो हुआ. लेकिन बरात बिना भोजन किये ही लौट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >