मोहनपुर. प्रखंड परिसर में नियोजित शिक्षकों ने समान काम के बदले समान वेतनमान की मांग को लेकर 29 वें दिन भी धरना पर बैठे रहे. बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संध के बैनर तले धरना पर बैठे नियोजित शिक्षकों के समर्थन में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की. सरायरंजन के जिला पार्षद रंजीत निर्गुणी ने नियोजित शिक्षकों की वेतन मिलने की हिमायत करते हुए सही करार दिया और सरकार द्वारा इस ओर अनदेखी करने पर प्रतिनिधियों द्वारा जनआन्दोलन करने की चेतावनी दी. धरना का नेतृत्व बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अंचल इकाइ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने की. मौके पर मधुरेन्द्र कुमार, जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष संजीव आर्य, आंचल कुमारी, ब्रजेश नारायण यादव, शैलेन्द्र कुमार, राजीव कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार पंडित, संजीत रजक, हेमांशु रजक, विजय कुमार शर्मा, सुदामा ठाकुर, बैद्यनाथ राय, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी आदि मौजूद थे.
धरना देकर शिक्षकों ने जताया विरोध
मोहनपुर. प्रखंड परिसर में नियोजित शिक्षकों ने समान काम के बदले समान वेतनमान की मांग को लेकर 29 वें दिन भी धरना पर बैठे रहे. बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संध के बैनर तले धरना पर बैठे नियोजित शिक्षकों के समर्थन में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की. सरायरंजन के जिला पार्षद रंजीत निर्गुणी […]
