कोष दुरुपयोग की जांच करायेंगे हड़ताली शिक्षक

मोरवा. बीआरसी भवन मोरवा में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में 29 वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. जिसमें प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने सरकार के दोहरी नीति के खिलाफ एकता का परिचय देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के कुछ नियमित की […]

मोरवा. बीआरसी भवन मोरवा में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में 29 वें दिन भी हड़ताल जारी रहा. जिसमें प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने सरकार के दोहरी नीति के खिलाफ एकता का परिचय देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के कुछ नियमित की निंदा की. बता दें कि हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों से मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय सोंगर एवं मध्य विद्यालय धर्मपुर दाखिली में बच्चों की अनुपस्थिति मंे कुछ प्रखंड शिक्षकों द्वारा मध्याह्न भोजन संचालित कर घोटाला करने की बात बताते हुए सक्रियता व गुण्वता की जांच कराने का अनुरोध करने की बात कही. प्रखंडाधीन सभी नियोजित शिक्षकों के ओर से बीइओ मोरवा को इस संबंध में एक ज्ञापन देने की भी बात बतायी गयी. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब बच्चों के पोषाहार कोष का दुरुपयोग इस हड़ताल के अवधि में कुछ शिक्षकों द्वारा की जा रही है. इसकी भौतिक सत्यापन बीइओ मोरवा से कराने का निर्णय लिया गया है. मौके पर प्रखंड सचिव अनिल ईश्वर, जिला प्रतिनिधि दिलीप कुमार रौशन, कोषाध्यक्ष तनवीर आलम, अवधेश शर्मा, राजेश्वर पासवान, प्रारंभिक शिक्षक संघ के मो. वसीम सहित अन्य नियोजित शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >