युवक पर फेंका तेजाब, झुलसा

समस्तीपुर : सीमावर्ती दरभंगा जिले के हथौड़ी चौक पर कतिपय लोगों ने रमेश शर्मा पर तेजाब फेंक दिया. इससे वह बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये समस्तीपुर स्थित निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है. जहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है. पुलिस को दिये बयान […]

समस्तीपुर : सीमावर्ती दरभंगा जिले के हथौड़ी चौक पर कतिपय लोगों ने रमेश शर्मा पर तेजाब फेंक दिया. इससे वह बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये समस्तीपुर स्थित निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है.
जहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है. पुलिस को दिये बयान में पीड़ित युवक ने मनोज साह और नागो साह को आरोपित किया है. बताया गया है कि मनोज साह और नागो साह सहोदर भाई हैं.
रविवार की शाम चौक पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. बात बढ़ते हुए मारपीट में तब्दील हो गयी. इसी क्रम में किसी ने एक पर तेजाब फेंक दिया. जो पास होकर गुजर रहे रमेश शर्मा पर जा गिरी. इससे रमेश बुरी तरह झुलस गया. पुलिस युवक का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को आगे की कार्रवाई के लिये भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >