बुद्ध पूर्णिमा को ले चौकस रहा रेल प्रशासन

आतंकी हमले की आशंका से ट्रेनों व स्टेशनों पर हुई गहन छानबीन समस्तीपुर. बुद्ध पूर्णिमा के दिन आतंकी हमले की आशंका को लेकर रेल प्रशासन सोमवार को पूरी तरह चौकस रहा. हमले की आशंका को देखते हुए ट्रेनों व रेलमंडल के स्टेशनों पर गहन छानबीन की गयी. रेल प्रशासन ने इसके लिये एक विशेष टीम […]

आतंकी हमले की आशंका से ट्रेनों व स्टेशनों पर हुई गहन छानबीन समस्तीपुर. बुद्ध पूर्णिमा के दिन आतंकी हमले की आशंका को लेकर रेल प्रशासन सोमवार को पूरी तरह चौकस रहा. हमले की आशंका को देखते हुए ट्रेनों व रेलमंडल के स्टेशनों पर गहन छानबीन की गयी. रेल प्रशासन ने इसके लिये एक विशेष टीम का गठन किया था. मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने बताया कि टीम को सख्त निर्देश दिया गया है. हर हाल में मंडल से गुजरनेवााली ट्रेनों के बोगियों में यात्रियों की सामानों की जांच की जाये. साथ ही किसी पर संदेह होने पर अविलंब जांच कर कार्रवाई की जाय. उन्होंने बताया कि रेलमंडल के नरकटियागंज, मोतिहारी, रक्सौल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों व रेलखंडों पर ट्रैकों की विशेष निगरानी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >