बैरगनिया रेलखंड पर 110 की रफ्तार से दौड़ रहीं ट्रेनें

/रफोटो : 10समसतीपुर. सीतामढ़ी-बैरगनिया रेलखंड पर 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें अब दौड़ने लगी है. रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी के लिये कई तकनीकी कमी को दूर करते हुए इसे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर एक प्लान बनाया था जो जनवरी 2015 से इसे अमल में लाया गया. सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी जफर […]

/रफोटो : 10समसतीपुर. सीतामढ़ी-बैरगनिया रेलखंड पर 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें अब दौड़ने लगी है. रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी के लिये कई तकनीकी कमी को दूर करते हुए इसे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर एक प्लान बनाया था जो जनवरी 2015 से इसे अमल में लाया गया. सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी जफर आजम ने बताया कि जनवरी से मार्च के बीच मंडल के कई रेलखंडों की जांच की गयी इसमें आ रही तकनीकी गड़बडि़यों को दूर कर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ायी गयी है जिससे यात्रियों को कम समय ज्यादा दूरी सफर करने में आसानी हो रही है. इसमें बैरगनिया-छोड़ादानों रेलखंड पर 60 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ाकर 80 किलोमीटर की रफ्तार की गति की गयी है. इसी तरह सीतामढी बैरगनियंा रेलखंड में 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर की रफ्तार की गति को बढ़ाया गया है. श्री आजम ने बताया कि दरभंगा से जयनगर रेलखंड पर 15 से बढ़ाकर 30 किलोमीटर की रफ्तार बढ़ायी गयी है. मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसमें सीनियर कोर्डिनेशन महबूब आलम के अलावा परिचालन विभाग के सीनियर डीओएम बी के दास सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जांच कर इस काम को किया है. उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देना रेल प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >