शिक्षकों की मांग जायज : रामचंद्र

समस्तीपुर : स्थानीय सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा है कि हड़ताल पर गये शिक्षकों की मांग जायज है. उन्हें उनका हक मिलना चाहिए. रविवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री पी के शाही के कारण छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में […]

समस्तीपुर : स्थानीय सांसद रामचंद्र पासवान ने कहा है कि हड़ताल पर गये शिक्षकों की मांग जायज है. उन्हें उनका हक मिलना चाहिए. रविवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री पी के शाही के कारण छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में चला गया है.

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षक से जनगणना से लेकर मतगणना तक का कार्य लेती है. लेकिन उन्हें वाजिब वेतन देने से कतरा रही है. श्री पासवान ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने सभी शिक्षकों को नियमित कर उन्हें समान काम के बदले समान वेतन दिया जायेगा. मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, नीलम सिन्हा, अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, उमाशंकर मिश्रा, रामनारायण मंडल, ललन यादव, शिवानंद बमबम, गौरव सिन्हा, नीरज भारद्वाज, राजकिशोर हजारी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >