11 केंद्रों पर कदाचारमुक्त हुई प्रवेश परीक्षा

समस्तीपुर : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा रविवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. एसडीओ सुधीर कुमार समेत कई वरीय अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर घूम घूम कर स्थिति का जायजा […]

समस्तीपुर : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा रविवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. एसडीओ सुधीर कुमार समेत कई वरीय अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों पर घूम घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहे.

परीक्षा के दौरान कही से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन कीओर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी थी. बता दें कि शहर के होली मिशन हाइस्कूल, मोडल इंटर उच्च विद्यालय, महिला कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, तिरहुत एकेडमी, संत कबीर इंटर विद्यालय, आरएसबी इंटर विद्यालय, डीएभी व समस्तीपुर कॉलेज परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें करीब पांच हजार छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >