फोटो संख्या :7समस्तीपुर. स्थानीय पटेल मैदान में रविवार से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान ने किया. उन्होंने सभी युवाओं व छात्र कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती व आम जनता व छात्र की समस्या के लिए संघर्षरत रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोजपा हमेशा जनहित मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहेगा. सांसद के साथ प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा भी मौजूद थे. अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मो. फिरोज के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाइक से मुसरीघरारी में दोनों नेताओं का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें परिसदन में लाया गया. इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. मौके पर चंदन यादव, धीरज ठाकुर, अजय कुमार चौधरी रवि, अमरदीप रावत, रवींद्र, दिनकर, दीपक, दिना शर्मा, मणि राम सुरभे, देवराज, मो. रजा, मो. हुसैन, कुंदन, पवन आदि मौजूद थे.
सांसद ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
फोटो संख्या :7समस्तीपुर. स्थानीय पटेल मैदान में रविवार से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान ने किया. उन्होंने सभी युवाओं व छात्र कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती व आम जनता व छात्र की समस्या के लिए संघर्षरत रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोजपा हमेशा जनहित मुद्दों को लेकर संघर्षरत […]
