पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आयी बेटियां

फोटो संख्या : 6 रोसड़ा. भूकंप की त्रासदी में नेपाल में मारे गये लोगों के प्रति शोक संतप्त रोसड़ा की पांच युवतियों ने भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए आगे आयी है. शहर के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली छात्रा हिना ज्योति, निशा, सोनी व काजल ने पीडि़तों के मदद के लिए भिक्षाटन शुरू […]

फोटो संख्या : 6 रोसड़ा. भूकंप की त्रासदी में नेपाल में मारे गये लोगों के प्रति शोक संतप्त रोसड़ा की पांच युवतियों ने भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए आगे आयी है. शहर के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली छात्रा हिना ज्योति, निशा, सोनी व काजल ने पीडि़तों के मदद के लिए भिक्षाटन शुरू किया है. इस लड़कियों ने बताया कि अब तक कोई भी महिला संगठन इसके लिए कदम नहीं उठाया. जिस कारण मानवता को देखते हुए सहयोग की भावना से भूकंप पीडि़तों की मदद करने की इच्छा जागृत हुई. इस संबंध में उन्होंने एसडीओ से मिलकर एक आवेदन दिया है. उन्होंने एसडीओ को बताया है कि हमारे जैसे कई जागरूक लोग अपने शहर से सहायता राशि जमा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने की मुहिम चला रहे हैं. इसकी अनुमति उन्होंने एसडीओ से मांगी है. एसडीओ ने आवेदन की अनुशंसा करते हुए नागरिकों से पीडि़तों की मदद के लिए अपील की है. लड़कियों ने बताया अभी 35 हजार रुपये ही जमा हुआ है उनका लक्ष्य एक लाख रुपये जमा करने का है. इसके बाद राशि को राहत कोष में जमा करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >